शाहगंज का सियासी पारा चढ़ा: जनसंपर्क में जुटे सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव, महंगाई व बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

जौनपुर

जौनपुर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाहगंज की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने जनसंपर्क और बैठकों के जरिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शाहगंज की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों ने जनसंपर्क और बैठकों के जरिए अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सूर्यभान यादव ने शाहगंज नगर में सघन जनसंपर्क कर कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात की। उन्होंने वेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर डॉ. ज्ञान चंद्र चित्रवंशी से शिष्टाचार भेंट भी की। मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. सूर्यभान यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है और रोजगार के अभाव में युवा परेशान हैं।

डॉ. सूर्यभान ने दावा किया कि आगामी चुनाव में जनता महंगाई व बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों पर अपना फैसला सुनाएगी और सपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर जनसमस्याओं की लड़ाई लड़ेंगे। जनसंपर्क के दौरान डॉ. हिमांशु चित्रवंशी, सुरेंद्र तिवारी सहित अनेक सपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.