सिद्धार्थनगर
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत: घोपलापुर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोपलापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक दिनेश यादव पुत्र महादेव बख्शी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोपलापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक दिनेश यादव पुत्र महादेव बख्शी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पैदल सड़क पार कर रहा था कि तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची इटवा पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इटवा पुलिस के मुताबिक, घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार वाहन व चालक की शिनाख्त के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















