महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा मौनी (टोला नौडिहवा) निवासी 57 वर्षीय परमेश्वर चौधरी ट्रेन यात्रा के दौरान गोंडा स्टेशन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा मौनी (टोला नौडिहवा) निवासी 57 वर्षीय परमेश्वर चौधरी ट्रेन यात्रा के दौरान गोंडा स्टेशन से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पीड़ित पुत्र सूरज चौधरी ने फरेंदा थाने में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है और पिता की खोजबीन की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परमेश्वर चौधरी 26 जुलाई को अपने परिचितों के साथ गोरखपुर रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन जब गोंडा स्टेशन पर रुकी, तो वह पानी पीने और दूसरे डिब्बे में जाने की बात कहकर नीचे उतरे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। दिल्ली पहुंचने पर साथ जा रहे यात्रियों ने उनकी तलाश की और न मिलने पर परिजनों को सूचित किया।
काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर 31 अगस्त को परिजनों ने थाने में तहरीर दी। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी लापता बुजुर्ग के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या परिवार को सूचित करें।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















