मऊ

जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार देर शाम आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति और जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार देर शाम आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति और जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण और परिवार नियोजन कार्यक्रमों में लक्ष्य हासिल न होने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार लाने और लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान विकासखंड बड़रांव में संस्थागत प्रसव की स्थिति खराब मिलने पर संबंधित एमओआईसी को सुधार की चेतावनी दी गई, जबकि फतेहपुर मंडाव एमओआईसी के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की गई। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत लाभार्थियों को आच्छादित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन के तहत पुरुष नसबंदी के वार्षिक लक्ष्य 21 के सापेक्ष मात्र 4 और महिला नसबंदी के 3713 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 238 ही हो सके हैं। वहीं, टीबी मुक्त अभियान में राहत की खबर सामने आई कि जिले की 200 से अधिक ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो चुकी हैं। जिलाधिकारी ने 102 (27 एंबुलेंस) व 108 (23 एंबुलेंस) आपातकालीन सेवाओं को समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















