मऊ

जनपद मऊ के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, महिला यात्री के साथ एक सहयात्री पुरुष, बेटा, भाई आदि भी पूरी तरह मुफ्त यात्रा कर सकेगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को सौगात देते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, महिला यात्री के साथ एक सहयात्री पुरुष, बेटा, भाई आदि भी पूरी तरह मुफ्त यात्रा कर सकेगा।

यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। रोडवेज बसों में महिलाओं और उनके सहयात्रियों को यात्रा के लिए ‘जीरो बैलेंस’ टिकट जारी किया जा रहा है।
मऊ रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक गौतम कुमार गुप्ता ने बताया कि मऊ डिपो की 67 निगम बसों और 9 अनुबंधित बसों (कुल 76 बसों) का संचालन इस योजना के तहत किया जा रहा है। त्योहार के मद्देनजर बस स्टेशन पर भारी भीड़ को देखते हुए बसों के सुगम संचालन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















