धार्मिक स्थल कुएं पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के योगी सरकार के भू-माफिया विरोधी अभियानों के दावों के बीच गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी में धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद बुलंदशहर के योगी सरकार के भू-माफिया विरोधी अभियानों के दावों के बीच गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महावतपुर गढ़ी में धार्मिक स्थल पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। विवादित भूमि मिश्रित आबादी से जुड़े होने के कारण गांव में तनाव और रोष व्याप्त है।

ग्रामीण अकरम, उम्मेद, मेहरुद्दीन आदि का आरोप है कि गांव की सरकारी भूमि पर एक प्राचीन कुआं स्थित है, जिसका उपयोग हिंदू समुदाय धार्मिक पूजा-पाठ के लिए करता है। आरोप है कि गांव के दबंग कुएं के आसपास बाउंड्री वॉल बनाकर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही आसपास की ग्राम सभा की भूमि पर भी कब्जा किया जा रहा है, जो दोनों समुदायों के सार्वजनिक कार्यों के लिए उपयोग होती रही है।

शिकायतकर्ता अकरम ने दबंगों पर धमकी देने और जान से मारने का खतरा जताने का भी आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विधायक, डीएम और एसडीएम सदर से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य जारी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल निर्माण कार्य रोककर जांच के बाद सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। मामले में एसडीएम सदर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.