नेपाल में तबाही के बाद निचलौल में अलर्ट, गंडक किनारे गांवों में सीओ ने लिया जायजा

महराजगंज

महराजगंज नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत से आई भीषण बाढ़ के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे तबाही की स्थिति बनी हुई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत से आई भीषण बाढ़ के बाद भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे तबाही की स्थिति बनी हुई है। भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल क्षेत्र में इसके संभावित प्रभाव को देखते हुए प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है।

बुधवार दोपहर क्षेत्राधिकारी निचलौल ने गंडक नदी से सटे तटवर्ती गांवों गेडहवा, भेडिहारी और दर्जिनिया का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया।

सीओ ने नेपाल में बाढ़ के हालात को देखते हुए ग्रामीणों से नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने, अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने और अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही जलस्तर बढ़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.