महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘वज्र’ के तहत निचलौल थाना पुलिस ने ₹15,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘वज्र’ के तहत निचलौल थाना पुलिस ने ₹15,000 के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 अगस्त को सटीक सूचना के आधार पर ओडवलिया चौराहे के पास स्थित आदित्य ईंट भट्टे की पुलिया से आरोपी रुपेश कन्नौजिया (25) पुत्र राम अवतार, निवासी कटका को धर दबोचा। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और थाना निचलौल में धारा 333, 64, 351(3) BNS के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और सीओ निचलौल रवींद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय, उप निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, कांस्टेबल आनंद यादव व शुभम वर्मा शामिल रहे।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















