बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक के ग्राम सूरजपुर मखैना में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मदरसा जुल्म-उल-इस्लाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक के ग्राम सूरजपुर मखैना में ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मदरसा जुल्म-उल-इस्लाम से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जो गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा।
जुलूस के दौरान गांव में आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू समाज के लोगों ने जगह-जगह जुलूस का भव्य स्वागत किया। नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।
शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम रहे। चौकी इंचार्ज राहुल राजपूत और उप निरीक्षक दानिश अंसारी की अगुवाई में पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















