महराजगंज

महराजगंज जनपद के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर बृजमनगंज कस्बे में जश्न-ए-मिलादुन्नबी का पर्व अपार श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर में एक भव्य जुलूस निकाला गया।

मदरसे के बच्चों, मौलवियों, व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में निकला यह जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं पूरे रास्ते नात-ए-पाक की सदाएं गूंजती रहीं। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए शांति, प्रेम और इंसानियत का संदेश दिया।


अन्य समुदायों के सहयोग से जुलूस सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिससे पूरा बृजमनगंज नगर धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















