अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे 110 किलो रसगुल्ले और गुलाब जामुन नष्ट, हापुड़ में मिठाई की दुकान पर छापा

हापुड़

जनपद हापुड़ के त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार देर शाम बहादुरगढ़ क्षेत्र के रझेठी गांव स्थित ‘अनवर मिठाई वाले’ के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ के त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार देर शाम बहादुरगढ़ क्षेत्र के रझेठी गांव स्थित ‘अनवर मिठाई वाले’ के प्रतिष्ठान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने औचक छापेमारी की। इस दौरान दुकान में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे गए सफेद रसगुल्ले और गुलाब जामुन मिलने पर हड़कंप मच गया।

सहायक आयुक्त खाद्य-2 चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि दो कंटेनरों में रखे लगभग 110 किलोग्राम रसगुल्ले और गुलाब जामुन बेहद गंदगी और अस्वच्छ माहौल में रखे गए थे, जिन्हें मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। नष्ट की गई मिठाई की अनुमानित कीमत करीब 16,500 रुपये बताई गई है।

टीम ने दोनों मिठाइयों के नमूने सैंपल एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के मिठाई विक्रेताओं और खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने सख्त चेतावनी दी है कि अस्वच्छता और मिलावटखोरी के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.