महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरिया में बारह रबीउल अव्वल (जश्ने ईद मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर पारंपरिक जुलूस अकीदत व हर्षोल्लास के साथ निकाला गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरिया में बारह रबीउल अव्वल (जश्ने ईद मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर पारंपरिक जुलूस अकीदत व हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। जुलूस में बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान बड़ी तादाद में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
संवेदनशील बिंदुओं पर तैनात रही पुलिस, रूट पर रखा पहरा
जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए चौक थाना पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस टीम जुलूस के साथ-साथ आगे बढ़ती रही और रूट पर चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखी।
यातायात और भीड़ नियंत्रण पर रहा विशेष फोकस
भीड़ को व्यवस्थित रखने और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए जवानों ने विशेष सतर्कता बरती। पुलिस अधिकारियों ने अकीदतमंदों से तय रूट का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, जिसका लोगों ने पूर्ण सहयोग किया।
स्थानीय नागरिकों के सहयोग और प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल पूरी तरह कायम रहा।
6 साल के बच्चे को साथ ले गई पुलिस, प्रदर्शन के बीच पहुंच मांग रहा था इस्तीफा! pic.twitter.com/0Fy9frzA2A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026





















