BSA दीपा भाटी का बड़ा एक्शन: लापरवाही पर तीन प्रधानाध्यापक तत्काल प्रभाव से निलंबित

हापुड़

जनपद हापुड़ के बेसिक शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ के बेसिक शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बड़ी कार्रवाई की है। औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में मिड-डे मील उपस्थिति पंजिका और बुनियादी सुविधाओं में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर तीन प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए प्रधानाध्यापक और पाई गईं कमियां

इरशाद अली (प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय छिजारसी, धौलाना): निरीक्षण के दौरान पंजिका अधूरी पाई गई और छात्रों की वास्तविक उपस्थिति व दर्ज की गई संख्या में भारी अंतर मिला। इसके अलावा शौचालयों में ताले लटके मिले तथा हैंडवॉश की टोंटियां गायब थीं।

सुधा रानी (प्रधानाध्यापक, कंपोजिट विद्यालय लाखन, धौलाना): बिना सक्षम स्वीकृति के चार शिक्षकों की छुट्टियां अग्रसारित करने और दो माह से MDM पंजिका पूर्ण न करने का आरोप है। विद्यालय में 210 बच्चों के लिए केवल एक ही गंदा शौचालय मिला और परिसर में खुला नाला पाया गया। विभागीय नोटिस दिए जाने के बावजूद वे दो बार सुनवाई में उपस्थित नहीं हुईं।

अंजलि भारती (प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय वैठ, सिम्भावली): निरीक्षण के दिन विद्यार्थियों को मिड-डे मील का वितरण नहीं किया गया था और रजिस्टर में केवल एक छात्र की उपस्थिति दर्ज थी।

बीएसए दीपा भाटी ने स्पष्ट किया कि तीनों प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.