छतारी में कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, 9 लोग घायल: 5 की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के नेशनल हाईवे 509 पर बड़खेड़ा राहतगंज गांव के पास सोमवार सुबह कार और ऑटो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के नेशनल हाईवे 509 पर बड़खेड़ा राहतगंज गांव के पास सोमवार सुबह कार और ऑटो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोग पिता की अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे, जबकि ऑटो अलीगढ़ से डिबाई की ओर जा रहा था।

हादसा उस वक्त हुआ जब हाथरस निवासी अशोक कुमार वार्ष्णेय अपने परिजनों के साथ राजघाट गंगा में पिता की अस्थियां विसर्जित कर कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में कार सवार अशोक कुमार वार्ष्णेय, जयप्रकाश वार्ष्णेय, दीनदयाल, राजू वार्ष्णेय तथा ऑटो सवार सलमान (क्वार्सी, अलीगढ़), शिवांश (जहांगीराबाद), हेमू (बेलोन), प्रहलाद (कादरीबाग, डिबाई) और एक अज्ञात महिला सहित कुल 9 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दानपुर पहुंचाया। वहां 5 घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.