पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, पुलिया के नीचे फेंका: जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुजहना खुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के मुजहना खुर्द गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित रोहित पासवान के अनुसार, 18 अगस्त की रात जब वह अपने दोस्त की दुकान पर जा रहा था, तब सवना ड्रेन पुल के पास चार लोगों ने उसे घेर लिया।

आरोप है कि हमलावरों ने जातिसूचक शब्द बोलते हुए गाली-गलौज की और विरोध करने पर लोहे के पंच व धारदार हथियार से सिर, चेहरे और हाथों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद आरोपी पीड़ित को उसकी बाइक सहित बासपार-खेमपिपरा मार्ग पर एक पुलिया के नीचे फेंककर फरार हो गए।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने घायल को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद ठीक होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि घटना की गहन जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.