बागपत

बागपत जनपद के चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को प्रशासनिक टीम ने चीनी के एक बड़े गोदाम पर अचानक छापेमारी की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के चीनी की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। सोमवार को प्रशासनिक टीम ने चीनी के एक बड़े गोदाम पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने गोदाम में मौजूद चीनी के स्टॉक और उससे जुड़े दस्तावेजों का गहनता से मिलान किया। जांच में गोदाम के भीतर निर्धारित सीमा (लिमिट) के अनुसार ही स्टॉक पाया गया।
दूसरी ओर, चीनी की कीमतों में इजाफे को लेकर आम जनता और स्थानीय अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी है। अधिवक्ता दीपक शर्मा ने कहा कि चीनी के दाम 40 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही खाद्य तेल, दाल, चावल और घी जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी आसमान छू रहे हैं, जिससे मध्यम व गरीब वर्ग के घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ रहा है।
प्रशासनिक छापेमारी में गोदाम के अंदर तय सीमा के मुताबिक ही चीनी मिलने से फिलहाल अवैध जमाखोरी की बात सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि बाजारों में कीमतों पर नजर रखी जा रही है और कृत्रिम कमी या कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। भीषण धूप और भारी ट्रैफिक जाम के बीच फंसी एक बीमार बुजुर्ग महिला की मदद के लिए एसपी सिटी रणविजय सिंह खुद आगे आए। pic.twitter.com/dDIAIGawo5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026






















