सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर परिसर में जमीनी विवाद के सिलसिले में आए एक युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप में उपनिरीक्षक विशेश्वर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना त्रिलोकपुर परिसर में जमीनी विवाद के सिलसिले में आए एक युवक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप में उपनिरीक्षक विशेश्वर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह सख्त कार्रवाई की है और प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
थाने में वार्ता के दौरान बढ़ा विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेंवा मुस्तहकम गांव में दो पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। मामले के निपटारे के लिए थाना प्रभारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। वार्ता के दौरान ही माहौल बिगड़ गया। पीड़ित गुलशन कश्यप का आरोप है कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति से अलग से बातचीत करने के तुरंत बाद एसआई विशेश्वर प्रसाद ने उसे एक तरफ बुलाया और बिना किसी वजह के मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दरोगा ने उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और सीने पर पैर रखकर दबाया।
पूर्व मंत्री के हस्तक्षेप के बाद एसपी का एक्शन
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी त्रिलोकपुर थाना परिसर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एसपी से फोन पर वार्ता कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कदम उठाते हुए एसआई विशेश्वर प्रसाद को निलंबित कर दिया।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, निलंबित एसआई के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में नाली के नए निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना के दौरान हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/Kf71t17A4v
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












