बुलंदशहर: अपना दल एस जिलाध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से की शिष्टाचार भेंट, संगठन की मजबूती पर चर्चा

बुलंदशहर

बुलंदशहर अपना दल एस बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने लखनऊ स्थित विधानसभा कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अपना दल एस बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने लखनऊ स्थित विधानसभा कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले व पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बलरामपुर से संतोष गुप्ता भोजवाल शिवाजी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बुलंदशहर जनपद में पार्टी संगठन की मजबूती, भावी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा के संचार को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने बुलंदशहर क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं और विकास कार्यों की ओर कैबिनेट मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।

मुलाकात के बाद जिलाध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के कुशल मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संकल्पबद्ध हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.