सिगरेट पिलाकर बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर हड़पे 98 वर्षीय दादी के गहने

हापुड़

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र की संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र की संजय विहार आवास विकास कॉलोनी में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये के सोने के आभूषण हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संजय विहार निवासी ओमवीर नागर के अनुसार, उनके पुत्र गर्वित से मयंक और निहाल नामक युवकों ने दोस्ती कर ली थी। गर्वित सिर में चोट लगने के कारण मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोपियों ने गर्वित को झांसे में लेकर सिगरेट पिलाई और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे घर में रखे सोने-चांदी के जेवर निकलवाते रहे।

हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने युवक के जरिए उसकी 98 वर्षीय दादी के गले से असली सोने की चेन उतरवा ली और उसकी जगह नकली चेन पहना दी। परिजनों को जब अलमारी से करीब तीन तोला सोने की चेन, टीका और अंगूठी गायब मिलने पर शक हुआ, तो पूछताछ में पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब इस बात की शिकायत की गई तो आरोपियों ने सामान लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में पता चला कि जेवर बेच दिए गए हैं। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मयंक (निवासी मुक्तेश्वरा) और निहाल (निवासी संजय विहार) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.