हापुड़
जनपद हापुड़ की थाना सिम्भावली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद हापुड़ की थाना सिम्भावली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, सिम्भावली क्षेत्र के ग्राम राजापुर झाल के पुल के पास से आरोपी राहुल (पुत्र अंशुल), निवासी ग्राम सेहल, थाना बहादुरगढ़ (हापुड़) को पकड़ा गया है।
गौरतलब है कि राजापुर गांव में मारपीट की घटना को लेकर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी कड़ी में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













