सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा: नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कमसार गांव में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक नवनिर्मित मकान का छज्जा भरभराकर गिरने से उसकी चपेट में आकर 40 वर्षीय प्रकाश मौर्य की मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के कमसार गांव में बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक नवनिर्मित मकान का छज्जा भरभराकर गिरने से उसकी चपेट में आकर 40 वर्षीय प्रकाश मौर्य की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्लाई खोलते समय हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रकाश मौर्य सुबह करीब आठ बजे अपने नए मकान के छज्जे से शटरिंग की प्लाई खोल रहे थे। इसी दौरान छज्जा अचानक ढह गया और वह भारी मलबे के नीचे दब गए। गंभीर रूप से घायल प्रकाश को परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इटवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिवार का अकेला सहारा थे प्रकाश

मृतक प्रकाश मौर्य पेशे से मजदूर थे और मेहनत-मजदूरी करके ही अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। गृहस्वामी की अचानक हुई इस मौत से परिवार पर आजीविका का संकट भी गहरा गया है।

पूर्व मंत्री ने पहुंचकर दी सांत्वना

हादसे की खबर मिलते ही पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी मृतक के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.