गुलावठी: रमेश जैन स्मृति योगा पार्क में पौधारोपण कर दी गई श्रद्धांजलि, चेयरमैन बोले समाजहित को समर्पित रहा उनका जीवन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कस्बे के समाजसेवी, प्रख्यात व्यापारी और भाजपा नेता स्वर्गीय रमेश चंद जैन की स्मृति में बृहस्पतिवार को एक भव्य श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कस्बे के समाजसेवी, प्रख्यात व्यापारी और भाजपा नेता स्वर्गीय रमेश चंद जैन की स्मृति में बृहस्पतिवार को एक भव्य श्रद्धांजलि सभा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रमेश चंद जैन योगा पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में पालिका चेयरमैन शैलेश तेवतिया समेत नगर के तमाम गणमान्य नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

पार्क में रोपे गए पौधे, व्यवस्थाएं बेहतर करने का वादा

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम के दौरान पालिका चेयरमैन शैलेश तेवतिया ने उपस्थित प्रबुद्धजनों के साथ मिलकर पार्क परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर चेयरमैन ने स्वर्गीय रमेश चंद जैन के जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आने वाले समय में योगा पार्क की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर एवं सुसज्जित किया जाएगा।

समाज सेवा और आंदोलनों में रहा अविस्मरणीय योगदान
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय जैन के व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला:

आरएसएस नेता राजेश अग्रवाल ने स्मरण कराया कि वर्ष 1996 में गो-तस्करों को पकड़वाने के प्रयास के दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन वे बिना डरे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहे।

आरएसएस नेता कुलदीप सिंहल ने कहा कि रमेश जैन ने आजीवन सर्वसमाज और व्यापारियों के हित में मुखर होकर आवाज उठाई। वे ‘लोकतंत्र बचाओ आंदोलन’ और ‘राम मंदिर आंदोलन’ में भी बेहद सक्रिय रहे।

स्वतंत्रता दिवस के दिन जन्मे रमेश चंद जैन का संपूर्ण जीवन समाज कल्याण और जनसेवा के लिए समर्पित रहा।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस स्मृति सभा व पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, भाजपा नेता अनिल सिंहल, वियन जैन, पूर्व सभासद मोहित जैन, प्रेम भूषण आर्य, संजीव तेवतिया बिट्टू, महेश वर्मा, त्रिलोक चंद शर्मा, अमरीश गोयल, कुलदीप नैययर, अजय गर्ग, रवि अग्रवाल और संजू तेवतिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.