लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के कस्बा कुकरा स्थित प्रसिद्ध सूफी दरगाह हज़रत ख़्वाजा उबैदुल ग़नी उर्फ़ मुनन मियाँ शाह कादरी का 67वाँ तीन दिवसीय सालाना उर्स मंगलवार को पूरी अकीदत और रूहानी माहौल के साथ संपन्न हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के कस्बा कुकरा स्थित प्रसिद्ध सूफी दरगाह हज़रत ख़्वाजा उबैदुल ग़नी उर्फ़ मुनन मियाँ शाह कादरी का 67वाँ तीन दिवसीय सालाना उर्स मंगलवार को पूरी अकीदत और रूहानी माहौल के साथ संपन्न हो गया। उर्स के अंतिम दिन दरगाह परिसर में हजारों जायरीन ने हाजिरी देकर देश में अमन-चैन, कौमी एकता और खुशहाली की दुआएं मांगीं।
महफिल-ए-कव्वाली और विशाल लंगर का आयोजन
आयोजन के दौरान महफिल-ए-कव्वाली में नामचीन कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर श्रोताओं को देर रात तक भावविभोर रखा। उर्स के समापन पर विशाल लंगर (तबर्रुक) का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने तबर्रुक ग्रहण किया।
सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ उर्स
यह आयोजन सज्जादा नशीन सूफी यासीन जमीली और खलीफा-ए-जमीली सूफी मोहम्मद अनवर उर्फ बाबू मियां (सेनपुर, बाले) की सरपरस्ती में शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। पूरे आयोजन में धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
जसर में चार वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते का हमला, ग्रामीणों में दहशत; कोतवाली में शिकायत दर्जhttps://t.co/0DoF2zg3YK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026













