खीमपुर खीरी
खीमपुर खीरी जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के किनारे स्थित अशोगापुर गांव में सड़क और नाले के बीच भारी जलभराव होने से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

खीमपुर खीरी जनपद के राष्ट्रीय राजमार्ग-730 के किनारे स्थित अशोगापुर गांव में सड़क और नाले के बीच भारी जलभराव होने से स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। जलभराव की स्थिति इतनी विकराल हो चुकी है कि गड्ढे में भरे गहरे पानी में छोटे बच्चों के डूबने का गंभीर खतरा बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभागों की घोर उदासीनता के कारण यह समस्या लंबे समय से जस की तस बनी हुई है। हालिया बारिश के बाद सड़क किनारे बने गड्ढे पानी से लबालब भर गए हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका मंडराती रहती है। इसी मार्ग से होकर स्कूली बच्चे और राहगीर रोजाना जान जोखिम में डालकर गुजरने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तुरंत जलभराव की निकासी कराई जाए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नाले के किनारे मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













