बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गांव दानपुर में इन दिनों धान की फसल में सुंडी रोग फैलने से किसान बेहद परेशान हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के क्षेत्र के गांव दानपुर में इन दिनों धान की फसल में सुंडी रोग फैलने से किसान बेहद परेशान हैं। फसल को बर्बादी से बचाने के लिए किसान खेतों में लगातार कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं।

स्थानीय किसान ओम प्रकाश, सुशील कुमार, यतीश कुमार और सतपाल ने बताया कि पहले धान की शुरुआती अवस्था में ऐसा रोग नहीं देखने को मिलता था। इस रोग के कारण धान की फसल अंदर से सूखकर पूरी तरह खराब हो जाती है। किसानों को डर है कि यदि इस रोग पर जल्द काबू नहीं पाया गया, तो धान की पैदावार में भारी गिरावट आएगी, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
इस संबंध में कृषि रक्षा इकाई के प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि उमस और बिना बारिश के मौसम में यह रोग तेजी से पनपता है। पर्याप्त बारिश होने पर यह रोग स्वतः ही समाप्त हो जाता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे फसल को इस प्रकोप से बचाने के लिए समय-समय पर उचित कीटनाशक का छिड़काव करते रहें।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













