लखीमपुर खीरी: दुधवा टाइगर रिजर्व में 4 राजकीय हाथियों के अत्यधिक बढ़े दांत काटे गए, स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

पलिया-खीरी/लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया वन प्रभाग से वन्यजीव प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया वन प्रभाग से वन्यजीव प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। यहाँ प्रभाग में तैनात चार राजकीय नर हाथियों के अत्यधिक बढ़ चुके दांतों को वन्यजीव विशेषज्ञों और डॉक्टरों की निगरानी में नियमानुसार छोटा किया गया है। सक्षम स्तर से औपचारिक अनुमति मिलने के बाद यह कदम हाथियों के बेहतर स्वास्थ्य, उनकी दैनिक दिनचर्या और उनके साथ रहने वाले महावतों व पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

इन 4 हाथियों के दांतों को किया गया छोटा, भोजन में हो रही थी दिक्कत

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुधवा में सेवाएं दे रहे राजकीय नर हाथी नकुल, गजराज, भास्कर और विनायक के दांत प्राकृतिक रूप से बहुत अधिक लंबे हो गए थे। दांत अत्यधिक बढ़ने के कारण इन हाथियों को भोजन करने, चारा चबाने और अपनी दैनिक गतिविधियों को सामान्य रूप से संचालित करने में काफी पीड़ा व कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा, गश्त और पर्यटन के दौरान महावतों, चाराकटरों और पर्यटकों की सुरक्षा के लिहाज से भी यह एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ था।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि दांतों को छोटा किए जाने के बाद अब नकुल, गजराज, भास्कर और विनायक को भोजन करने में बेहद सुगमता होगी, जिससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। साथ ही, घने जंगलों में ड्यूटी के दौरान वन्यजीव कर्मचारियों और पर्यटकों की सुरक्षा भी पूरी तरह पुख्ता हो सकेगी।


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.