बागपत
बागपत जनपद के विकास खंड क्षेत्र के ग्राम लूम्ब स्थित अस्थायी गौशाला में एक बार फिर पशुओं की देखभाल को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के विकास खंड क्षेत्र के ग्राम लूम्ब स्थित अस्थायी गौशाला में एक बार फिर पशुओं की देखभाल को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) महेश चंद्र गौड़ द्वारा किए गए आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौशाला में तीन गोवंश मृत पाए गए, जबकि दो अन्य पशु अत्यंत कमजोर और गंभीर रूप से बीमार मिले। इस दयनीय स्थिति पर बीडीओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बिना पूर्व सूचना के पहुंचे बीडीओ ने चारे, पानी, साफ-सफाई और पशुओं के स्वास्थ्य का बारीकी से निरीक्षण किया। तीन पशुओं की मौत से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। बीडीओ ने मौके पर ही बीमार पशुओं के तत्काल उपचार के निर्देश दिए और जिम्मेदार कर्मचारियों से पूछा कि नियमित निगरानी में किस स्तर पर चूक हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि गोवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित निरीक्षण के बाद भी ऐसी घटनाएं होना प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है और गौशाला की व्यवस्थाओं की दोबारा समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
बुलंदशहर: डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 1200 पौधों का रोपणhttps://t.co/3f5xx3lR8D
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2026












