रमियाबेहड़
लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक रमियाबेहड़ की ग्राम सभा अकठी में गरीबों के निवाले पर खुलेआम डाका डालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के ब्लॉक रमियाबेहड़ की ग्राम सभा अकठी में गरीबों के निवाले पर खुलेआम डाका डालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद यहां सरकारी राशन वितरण प्रणाली भ्रष्टाचार और लूट का जरिया बन चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय कोटेदार परिक्रमा प्रसाद द्वारा हर यूनिट पर सीधे 1 किलो राशन की कटौती की जा रही है, जिससे पात्रों में भारी आक्रोश है।
शासन के आदेशों की सरेआम धज्जियां
नियमों के मुताबिक, प्रत्येक पात्र गृहस्थी कार्डधारक को प्रति यूनिट 5 किलो राशन मिलने का स्पष्ट प्रावधान है। इसके विपरीत, ग्राम सभा अकठी में कोटेदार परिक्रमा प्रसाद अपनी मनमानी चलाते हुए कार्डधारकों को प्रति यूनिट केवल 4 किलो राशन ही दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी कोई राशन की पूरी मात्रा (5 किलो) की मांग करता है, तो उसे राशन न देने की धमकी देकर भगा दिया जाता है।
बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में मिट्टी चोरों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। pic.twitter.com/YSj9aaWy0c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












