सिद्धार्थनगर :पुलिस की बड़ी सफलता नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

उसका बाजार

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उसका बाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उसका बाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म (बलात्कार) करने के संगीन मामले में वांछित चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

नरसिंहपुर मोड़ के पास से हुई घेराबंदी और गिरफ्तारी
प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में उसका बाजार पुलिस क्षेत्र में मुस्तैद थी।

इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जाल बिछाया और स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर मोड़ से आरोपी को घेराबंदी कर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

पुलिस अभिरक्षा में लिए गए आरोपी की पहचान सोमन पुत्र स्वर्गीय हरि उर्फ हरीराम यादव, निवासी: बरदहा टोला (तुनिअहवा), थाना: उसका बाजार, जनपद: सिद्धार्थनगर रूप में हुई है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ उसका बाजार थाने में मु0अ0सं0 96/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 65(1) और 5/6 पोक्सो एक्ट जैसी बेहद गंभीर और गैर-जमानती धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी वारदात के बाद से ही पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.