बुलन्दशहर: नरौरा में दबंगई; मजदूरी के पैसे मांगने पर 7 लोगों ने मजदूरों को बेरहमी से पीटा,पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस

नरौरा

बुलन्दशहर जनपद के नरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिलखना में खून-पसीना बहाकर काम करने वाले गरीब मजदूरों के साथ दबंगई और मारपीट का एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के नरौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिलखना में खून-पसीना बहाकर काम करने वाले गरीब मजदूरों के साथ दबंगई और मारपीट का एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। यहाँ अपने काम के जायज पैसे (मजदूरी) मांगने गए मजदूरों को सात लोगों ने एकजुट होकर न केवल बेरहमी से पीट दिया, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ितों ने नरौरा थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिलखना गाँव के रहने वाले दीपू पुत्र मनोहर सिंह ने पुलिस को सौंपे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह गाँव के ही हासिम खां पुत्र शब्बीर के यहाँ पौधा लगाने का काम करने गया था। यह मजदूरी का काम गिरिराज पुत्र सुखबीर सिंह ने उनसे लगातार 8-8 दिनों तक कराया था।

आरोप है कि दिनांक 01 जुलाई 2026 की शाम करीब 7 बजे जब पीड़ित दीपू अपने काम के पैसे मांगने गया, तो वहाँ पहले से ही घात लगाकर बैठे ठेकेदार और उसके सहयोगियों ने पैसे देने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी।

तीन मजदूरों पर लाठी-डंडों से हमला, चीख-पुकार

पीड़ित का आरोप है कि पैसे मांगते ही वहाँ मौजूद कालिचरण पुत्र कृपाल सिंह, विनोद पुत्र सुखबीर, गिरिराज पुत्र सुखबीर, दिलीप पुत्र सुखबीर, भूरा पुत्र सुखबीर, निहाल पुत्र गिरिराज और हरकेश पुत्र भूपेंद्र सिंह ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। दबंगों ने बीच-बचाव करने आए अन्य मजदूरों—श्रवण पुत्र गंगाराम, बहादुर पुत्र श्रवण और दीपू पुत्र मनोहर सिंह को बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

लहूलुहान अवस्था में थाने पहुँचे पीड़ितों ने नामजद शिकायती पत्र देकर सभी सात आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और मजदूरी के पैसे दिलाने की मांग की है।

इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए तलब कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.