अनूपशहर
बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में मिट्टी चोरों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। स्थानीय नागरिकों द्वारा लगातार की जा रही शिकायतों के बावजूद पुलिस और खनन विभाग का अमला हाथ पर हाथ धरे बैठा है, जिससे शासन के अवैध खनन विरोधी दावों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ रही हैं।
सूरज ढलते ही शुरू होता है ‘पीली मिट्टी’ की चोरी का खेल
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही दिन ढलता है और अंधेरा होता है, वैसे ही अनूपशहर क्षेत्र में सक्रिय मिट्टी चोरों का सिंडिकेट पूरी तरह से एक्टिव हो जाता है। प्रतिबंधित क्षेत्रों और खेतों से रातों-रात जेसीबी (JCB) और दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए अवैध रूप से मिट्टी का उठान किया जा रहा है। बिना किसी वैध परमिट और रायल्टी के चल रहे इस काले कारोबार से जहाँ एक तरफ सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं दूसरी तरफ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुँच रहा है।
रातों-रात तेज रफ्तार से दौड़ने वाले मिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टरों के कारण अनूपशहर की अंदरूनी सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। धूल के गुबार से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय जनता ने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट से मांग की है कि इस अवैध सिंडिकेट के खिलाफ तत्काल टास्क फोर्स भेजकर छापेमारी की जाए और संलिप्त माफियाओं व लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बुलन्दशहर जनपद के ऐतिहासिक कस्बा अनूपशहर में इन दिनों प्रतिबंधित और अवैध मिट्टी खनन का काला धंधा पूरी रफ्तार से फल-फूल रहा है। क्षेत्र में मिट्टी चोरों का बोलबाला इस कदर बढ़ चुका है कि उन्हें न तो कानून का डर है और न ही खाकी का खौफ। pic.twitter.com/YSj9aaWy0c
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 11, 2026












