बिना नक्शे के चल रहे 3 OYO होटल सील, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की रेड से मची अफरातफरी

बुलन्दशहर

बुलन्दशहर  जनपद के खुर्जा विकास प्राधिकरण और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के टेना-सिकरी मार्ग पर स्थित तीन OYO होटलों को सील कर दिया। प्राधिकरण ने तीनों बिल्डिंगों को अवैध मानते हुए यह कार्रवाई की।

 

नक्शा पास न होने पर सील

खुर्जा विकास प्राधिकरण BKD के अधिकारियों के अनुसार, तीनों होटल संचालकों के पास भवन निर्माण का स्वीकृत मानचित्र नहीं था। नियमों के विरुद्ध अवैध रूप से संचालित किए जा रहे इन होटलों को नोटिस देने के बाद भी सुधार न होने पर सील करने की कार्रवाई की गई।

 

वायरल वीडियो बनी कार्रवाई की वजह

सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन पहले इन्हीं होटलों में से एक की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन और BKD की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई।

 

रेड के दौरान भागे युवक-युवतियां

पुलिस टीम जब होटलों में पहुंची तो वहां मौजूद युवक-युवतियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखकर कई युवक-युवतियां होटल से निकलकर भाग खड़े हुए। इसके बाद प्रशासन ने होटलों की जांच कर उन्हें तत्काल सील कर दिया।

 

इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। BKD और पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि बिना स्वीकृति के चल रहे सभी अवैध प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.