परतावल में युवती से मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार, मोबाइल और केटीएम बाइक बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा पुलिस ने युवती से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में श्यामदेउरवा थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, केटीएम बाइक पर सवार तीन युवकों ने एक युवती का मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवा में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान धरमौली नहर पुल के पास से पुलिस ने अमन कुमार निवासी बनकटिया तथा मंदीप कुमार निवासी बनकटिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मामले में शामिल 15 वर्षीय एक किशोर को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पीड़िता का नोकिया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त केटीएम मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी परतावल आलोक कुमार राय, उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, अंकित श्रीवास्तव, कांस्टेबल विकास यादव, प्रमोद यादव और संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.