सिकंदराबाद: उस्तरा में PDA बैठक, सामाजिक न्याय का संकल्प दोहराया

बुलंदशहर

बुलंदशहर सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उस्तरा में मंगलवार को प्रजापति समाज द्वारा आयोजित पीडीए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जितेंद्र यादव , चौधरी अनिल चरौरा तथा बैठक के आयोजक नीलम प्रजापति , प्रदेश सचिव, पिछड़ा वर्ग की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर फिरे प्रजापति , गजराज सिंह प्रजापति , बाबू प्रजापति , नितिन गुर्जर जिला अध्यक्ष छात्र सभा, महेंद्र प्रजापति , तुले राम प्रजापति , नानक प्रजापति , शकील अहमद , विधानसभा अध्यक्ष, हाजी भुट्टो अकरम कुरैशी , जिला उपाध्यक्ष, छात्र सभा सहित समस्त ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

 

बैठक में वक्ताओं ने पीडीए की एकजुटता पर जोर देते हुए सामाजिक न्याय के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने भी पीडीए के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.