एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर पुलिस लाइन में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने ली। परेड के बाद उन्होंने आदेश कक्ष में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इसके बाद एसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन परिसर का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस एजेंसी, कैंटीन, एमटी शाखा, स्टोर रूम सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और कार्य प्रणाली की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी संपत्ति की उचित देखभाल की जाए। साथ ही सरकारी वाहनों की समय-समय पर मेंटेनेंस और चेकिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वाहन तुरंत उपयोग में लाए जा सकें। एसपी ग्रामीण ने सभी शाखाओं को व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.