सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर तस्करी का भारी सामान बरामद, एक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद की लोटन थाना पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने इंडो-नेपाल बॉर्डर के पिलर संख्या 539 के पास से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री की तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे एक टेम्पू को पकड़ा है। मौके से भारी मात्रा में चीनी, मैदा, रिफाइंड तेल सहित अन्य सामान बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी (CO) सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा की अगुवाई वाली टीम द्वारा की गई।

बरामद सामान का विवरण

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान टेम्पू से निम्नलिखित सामान बरामद किया गया, जिसे अवैध रूप से सीमा पार कराने की योजना थी:

चीनी: 750 किलोग्राम (15 बोरी)

मैदा: 315 किलोग्राम (07 बोरी)

सोयाबीन: 60 किलोग्राम (03 बोरी)

तीली का तेल: 19.2 किलोग्राम (02 गत्ता)

रिफाइंड तेल: 107 किलोग्राम (10 गत्ता 650 ML एवं 07 गत्ता 300 ML)

वाहन: 01 अदद टेम्पू

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:

दुर्गेश यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी- हरिवंशपुर, थाना कोतवाली लोटन, जनपद सिद्धार्थनगर।

कस्टम कार्यालय भेजा गया माल

थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने बताया कि बरामद किए गए सभी सामान और टेम्पू को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए धारा-11 कस्टम अधिनियम के तहत कस्टम कार्यालय, ककरहवा को सौंप दिया गया है। सीमाई इलाकों में तस्करी रोकने के लिए पुलिस की मुस्तैदी लगा

तार जारी है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.