बलिया
ख़बर यू पी के बलिया में भारतीय जनता पार्टी के भीतर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर अब स्वर मुखर होने लगे हैं। बलिया जनपद के कई भाजपा नेताओं ने एक मंच पर आकर पार्टी नेतृत्व और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे व्यवहार पर तीखे सवाल उठाए हैं। नेताओं ने साफ कर दिया है कि यदि कार्यकर्ता का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं रहा, तो यह पार्टी के भविष्य के लिए चिंता का विषय है।
“पार्टी से ऊपर कार्यकर्ता”: सूर्यभान सिंह ने सीएम योगी तक पहुंचाई पीड़ा।
भाजपा नेता सूर्यभान सिंह ने कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें लिखित शिकायती पत्र भी सौंपा है। उन्होंने दो टूक कहा की कार्यकर्ता पार्टी की जड़ होते हैं। बूथ पर लड़ना, संघर्ष करना और हर जोखिम उठाना कार्यकर्ता का काम है, जबकि नेता टिकट पाकर मलाई काटते हैं। मेरे लिए पार्टी से ऊपर कार्यकर्ता सर्वोपरि है। अगर कार्यकर्ताओं का अपमान हुआ, तो मैं चुप नहीं बैठूंगा।”
सूर्यभान सिंह ने बैरिया विधानसभा के स्थानीय नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां के ‘मलाईदार पदों’ पर बैठे नेता कार्यकर्ताओं को अपनी ‘बंधुआ जागीर’ समझना बंद करें। उन्होंने वादा किया कि यदि उन्हें मौका मिला, तो वह कार्यकर्ताओं के शोषण और इस दमनकारी संस्कृति को जड़ से खत्म कर दें
गे।













