सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के थाना लोटन पुलिस ने वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना लोटन पुलिस ने वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के निर्देशन और थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में लोटन पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्गत वारंट का तामील कराते हुए वारंटी रियाजुद्दीन (पुत्र नजीबुल), निवासी ग्राम बाबा का बेलवा, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 596/2015 से संबंधित वारंट काफी समय से लंबित चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह और रिजर्व कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे। पुलिस ने वारंटी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026












