बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के कस्बा पहासू में दो दिन से लापता चल रहे चालीस वर्षीय गोपाल का शव सड़क पर पड़ा मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र के कस्बा पहासू में दो दिन से लापता चल रहे चालीस वर्षीय गोपाल का शव सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों से विवाद होने के बाद गोपाल दस हजार रुपये लेकर घर से चला गया था और तब से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

रात्रि गश्त के दौरान पहासू पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क किनारे सिसकती हालत में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की पहचान लापता गोपाल के रूप में की और उसे तत्काल सी एच सी पहासू ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गोपाल को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पहासू थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













