बुलंदशहर: जर्जर सड़क के कारण पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो, चालक समेत 5 बच्चे और 2 महिलाएं घायल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो जर्जर सड़क के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेम्पो चालक सहित पांच बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना रामघाट क्षेत्र में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेम्पो जर्जर सड़क के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेम्पो चालक सहित पांच बच्चे और दो महिलाएं घायल हो गए। सूचना मिलते ही रामघाट पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अतरौली अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के एटा चुंगी निवासी सोनू पुत्र चंद्रपाल सिंह अपने परिवार के साथ गंगा स्नान कर टेम्पो संख्या UP 81 AT 3735 से वापस लौट रहे थे। जैसे ही टेम्पो थाना रामघाट क्षेत्र में अलीगढ़-रामघाट कल्याण सिंह मार्ग पर बॉर्डर के समीप पहुंचा, जर्जर सड़क के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे में शिव उम्र 11 वर्ष, हेमंत उम्र 12 वर्ष, अंजलि उम्र 10 वर्ष, कौशल उम्र 15 वर्ष और विवेक उम्र 9 वर्ष सहित दो महिलाएं और चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को टेम्पो से बाहर निकाला और सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली भेजा। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारु कराया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अलीगढ़-रामघाट कल्याण सिंह मार्ग की जर्जर हालत लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। उन्होंने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.