जौनपुर: पूर्व प्रधान साहबलाल राजभर की सड़क हादसे में मौत, वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम

जौनपुर

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र के अमरौना गांव के पूर्व प्रधान साहबलाल राजभर 42 की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत तहसील क्षेत्र के अमरौना गांव के पूर्व प्रधान साहबलाल राजभर 42 की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

परिजनों के मुताबिक, साहबलाल राजभर अपनी मोटरसाइकिल से कोइलारी बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अमरौना गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में वाराणसी के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

साहबलाल राजभर अमरौना गांव के तीन बार प्रधान रह चुके थे, जिससे उनकी मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर है। मामले में मृतक की पत्नी राशि राजभर की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर आरोपी वाहन की पहचान कर ली है और मामले की आगे की विधिक जांच जारी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.