लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के नगर पालिका द्वारा सेठ घाट रोड स्थित राम जानकी मंदिर के पास और पुरानी होमगार्ड ऑफिस से लेकर मेला मैदान तक नाले की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के नगर पालिका द्वारा सेठ घाट रोड स्थित राम जानकी मंदिर के पास और पुरानी होमगार्ड ऑफिस से लेकर मेला मैदान तक नाले की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है, ताकि नालों में गंदगी जमा होने के कारण होने वाले जलभराव की समस्या से शहरवासियों को निजात मिल सके।
अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों ने नालों के भीतर जमा भारी गंदगी और मलबे को पूरी तरह साफ किया, जिससे पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित की जा सके। कार्यस्थल पर मौजूद स्थानीय नागरिकों—रोहित, लल्लन और मिराज ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बारिश से ठीक पहले की गई यह सफाई जलभराव को रोकने में बेहद मददगार साबित होगी। यह पूरा विशेष सफाई अभियान सफाई मेट चमन के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













