लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के बाकीगंज ब्लॉक के कालीमपुर गांव में सुबह करीब 10:30 बजे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र कुमार को काम करने के दौरान एक अज्ञात सांप ने डस लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के बाकीगंज ब्लॉक के कालीमपुर गांव में सुबह करीब 10:30 बजे एक 65 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र कुमार को काम करने के दौरान एक अज्ञात सांप ने डस लिया। सांप के काटने का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उनके 17 वर्षीय पौत्र रवि कुमार ने उन्हें आनन-फानन में बाकीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने राजेंद्र कुमार का तत्काल उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल मरीज की हालत पूरी तरह स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। चिकित्सकों ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि शरीर में कोई गंभीर लक्षण न होने के कारण संभवतः किसी गैर-विषैले सांप या हल्के कीड़े ने काटा है। डॉक्टरों से मिले इस आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













