लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड बिजुआ के एक विद्यालय में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड बिजुआ के एक विद्यालय में गुरुवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वन महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित हुआ, जो 01 जुलाई से 07 जुलाई तक चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और फूलों के पौधे रोपे गए।
इस मौके पर भीरा के वन क्षेत्राधिकारी रमाकांत सक्सेना, मटेहिया ग्राम प्रशासक सतीश कुमार मौर्य, वन दरोगा राजदीप सिंह, वनरक्षक राजेश कुमार दीक्षित, मो. लतीफ और शरद कुमार मिश्र सहित कई वन अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रधानाचार्य ऋषिकेश मिश्रा, प्रबंधक अमित तिवारी और अध्यक्षा मनीषा तिवारी के साथ समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी रमाकांत सक्सेना ने बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाते हुए कहा कि ‘पेड़ ही जीवन हैं’, इसलिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। इसके साथ ही ग्राम प्रशासक सतीश कुमार मौर्य ने छात्र-छात्राओं को रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













