लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड बिजुआ स्थित पावर हाउस परिसर के नवनिर्मित भगवान शंकर मंदिर में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम के बीच शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के विकास खंड बिजुआ स्थित पावर हाउस परिसर के नवनिर्मित भगवान शंकर मंदिर में गुरुवार को भव्य कार्यक्रम के बीच शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। टीजी 2 रतीराम राठौर, रविन्द्र राठौर और विजय राठौर द्वारा निर्मित इस मंदिर में विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया।
प्राण-प्रतिष्ठा से पहले, सुसज्जित शिवलिंग की एक भव्य शोभायात्रा बिजुआ कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वज थामे शिव भजनों पर झूमते और ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष करते नजर आए। कस्बे में जगह-जगह पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया।
मंदिर परिसर में विधिवत पूजन-अर्चन और प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए महादेव से प्रार्थना की। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कस्बे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













