लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षाUP-TET 2026 के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षाUP-TET 2026 के दूसरे दिन भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। जनपद के प्रमुख केंद्र युवराज दत्त महाविद्यालय में इंस्पेक्टर क्राइम सरोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई।
परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन बेहद गंभीर दिखा। मुख्य गेट पर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई और प्रवेश पत्र व वैध पहचान पत्र की बारीकी से जांच के बाद ही उन्हें परिसर में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा, सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी गई।
इंस्पेक्टर क्राइम सरोज कुमार शुक्ला ने बताया कि कानून-व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति से तत्काल निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













