महराजगंज :आनंद नगर: प्रशासन का बड़ा एक्शन, एसडीएम और ईओ के नेतृत्व में चला तगड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान

आनंदनगर

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंद नगर में प्रशासनिक चाबुक चला है। यहाँ उपजिलाधिकारी (SDM) शैलेन्द्र गौतम एवं अधिशासी अधिकारी (EO) अनुज कुमार भारती के संयुक्त नेतृत्व में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंद नगर में प्रशासनिक चाबुक चला है। यहाँ उपजिलाधिकारी (SDM) शैलेन्द्र गौतम एवं अधिशासी अधिकारी (EO) अनुज कुमार भारती के संयुक्त नेतृत्व में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से अवैध कब्जा करने वालों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने उतरे अधिकारी

कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है। अभियान के दौरान सड़क के दोनों पटरियों पर किए गए अवैध निर्माण, टिनशेड और अवैध रूप से लगाए गए ठेलों को हटवाया गया। अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया, तो भारी जुर्माना लगाने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिशासी अधिकारी अनुज कुमार भारती ने कहा कि नगर की सुंदरता और सुगम यातायात के लिए अतिक्रमण हटाना बेहद जरूरी है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, इसलिए सभी दुकानदार स्वेच्छा से नालियों और सड़कों के बाहर से अपना सामान हटा लें।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.