जौनपुर

जौनपुर सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई में देव दीपावली एवं देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर सिद्धपीठ श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर शिवधाम बेलवाई में देव दीपावली एवं देवदीप मानव उत्थान सेवा समिति के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दीपदान कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
काशी और अयोध्या के मध्य चार जनपदों की सीमाओं के समीप स्थित इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर दीपोत्सव के दौरान पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता से संपूर्ण मंदिर परिसर असंख्य दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में श्रीरामचरितमानस पाठ और सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया, वहीं बाबा भुवनेश्वरनाथ का भव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
मिली जानकारी के अनुसार, आयोजन के दौरान श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर उत्सव की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के समापन पर बाबा भुवनेश्वरनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना व महाआरती की गई, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी सुदामा गिरी ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय बाजार के बच्चों का विशेष योगदान रहा, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दिलीप मोदनवाल, बेलवाई चौकी प्रभारी अमित सिंह, पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय शिवभक्त व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026



















