बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नगर पंचायत छतारी में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर पंचायत छतारी में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी सलीम एवं अधिशासी अधिकारी महोदय अरविंद कुमार मिश्रा के आदेशानुसार नगर के समस्त वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा व्यापक सफाई कार्य किया गया।

अभियान के तहत नालियों की सफाई, सड़कों से कूड़ा-कचरा हटाने और सार्वजनिक स्थानों को धोने का कार्य किया गया। अधिकारियों के निर्देश पर सफाई व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए दिन के साथ-साथ रात्रि में भी विशेष सफाई दल तैनात किया गया ताकि सुबह तक नगर स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे।
सफाई कर्मियों ने मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया। कूड़ा निस्तारण के लिए कचरा गाड़ियों की संख्या बढ़ाकर नियमित चक्कर लगाए गए। गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
नगर पंचायत प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सफाई अभियान में सहयोग करें और कूड़ा कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेने की बात कही गई। प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ छतारी, सुंदर छतारी के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।
अनूपशहर में पहली ही बारिश ने खोली नगर पालिका के दावों की पोल; घरों और दुकानों में घुसा पानी, भारी नुकसानhttps://t.co/6zBSz9TmBE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 1, 2026












