अनूपशहर बेसिक शिक्षा में सुधार और गुणवत्ता को लेकर सम्मलेन विद्यालय में अहम बैठक, ‘छात्राओं को प्रदेश में प्रथम बनाने’ का संकल्प

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सम्मलेन विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सम्मलेन विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस नेता, क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष व जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने ग्राम प्रधान और विद्यालय स्टाफ के साथ मिलकर शिक्षा में गति देने पर गहन चर्चा की।

बेहतर शिक्षा के साथ नैतिक व संस्कारिक ज्ञान पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने शिक्षक और शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि वे छात्र-छात्राओं को केवल किताबी ज्ञान ही न दें, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और संस्कारिक शिक्षा भी प्रदान करें। उन्होंने विद्यालय के रख-रखाव, साफ-सफाई और अनुशासन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। राघव ने कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं को ब्लॉक और जनपद स्तर से लेकर पूरे प्रदेश में प्रथम पायदान पर लाना होना चाहिए।

विभागीय निर्देशों के शत-प्रतिशत पालन का मिला आश्वासन

कांग्रेस नेता और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में हुई इस चर्चा पर विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका श्रीमती राजेश्वरी देवी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आवश्यक शिक्षक सूचकांकों का हवाला देते हुए भरोसा दिलाया कि विद्यालय परिवार की तरफ से संपूर्ण विभागीय निर्देशों और बैठक में तय किए गए सभी बिंदुओं का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

शिक्षा व्यवस्था को गति देने के उद्देश्य से आयोजित हुई इस बैठक में ग्राम प्रधान राय सिंह, शिक्षक प्रमोद कुमार, शिक्षिका मिथिलेश वर्मा, शिक्षक प्रीतम सिंह और शिक्षक भानु प्रताप सहित विद्यालय स्टाफ और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.